Majedar Chutkule: अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। जब हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आसपास के लोग भी खुश रहेंगे। इसीलिए हम आपको गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?