फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 16 May 2026 08:26 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Majedar Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Majedar Chutkule:  काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे।

Jokes in Hindi: पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

Funny Jokes: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की की बात सुनकर बोलती हुई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें