फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब गर्लफ्रेंड को बाॅयफ्रेंड अचानक ले गया लॉन्ग ड्राइव पर, फिर हुआ कुछ ऐसा

Wed, 30 Nov 2022 03:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह से अच्छे खान-पान की आवश्यरका होती है, उसी तरह हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसना एक तरह का योग है जिससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए इंसान को हर दिन जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- हम कहां जा रहे हैं? 
बाॅयफ्रेंड- लॉन्ग ड्राइव पर... 
गर्लफ्रेंड- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
बाॅयफ्रेंड-  मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बुजुर्ग को फोन आया... सर, हम बैंक से बोल रहे हैं, म्युचुअल फंड में पैसे लगा लो, सात साल में भाव डबल हो जाएंगे।
बुजुर्ग ने जवाब दिया - बेटा, मैं उम्र के उस मोड़ पर हूं कि केले भी कच्चे नहीं खरीदता। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चम्पा तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची।
अधिकारी- अगर एक तरफ आपके पति हों और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप किसे मारोगी?
चम्पा- पति को। 
अधिकारी- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं कि... आप ब्रेक मारोगी।

Funny Jokes: टीचर- बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ, पप्पू का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- अगर मैं खो गया तो आप क्या करेंगे? 
पत्नी- मैं अखबार में इश्तेहार दूंगी।
पति- तुम कितनी अच्छे हो, क्या लिखोगी? 
पत्नी- जहां भी रहो खुश रहो। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए.
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है.
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
स्कूल में अपनी मैडम की बेटी को चुपके से किस कर पप्पू बोला...
पिंकी रोते हुए घर आयी
मां-क्या हुआ, रो क्यों रही है ?
पिंकी-पप्पू ने मुझे किस किया
मां गुस्से में-क्यों उसकी इतनी हिम्मत
पिंकी-हां, मैंने तो बस उससे ये पूछा था कि तेरे मम्मी पापा क्या करते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें