फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, दामाद का जवाब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने से इंसान का मेंटल हेल्थ अच्छा रहता है। जब हम हंसते हैं तो हमारा मूड अच्छा रहता है, इसलिए हम आपके लिए सास-बहू के कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: आज की व्यस्त जीवनशैली में, खुलकर हंसना और हंसी खुशी से रहना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने से मन हल्का रहता है, मानसिक तनाव बहुत कम रहता है। यही वजह है कि अधिकतर डॉक्टर और एक्सपर्ट्स रोज थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, स्टैंड अप कॉमेडी देख सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

दामाद 14 दिनों से ससुराल में था!
सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
दामाद - क्यों?
सास - बहुत दिन हो गए!
दामाद - आपकी बेटी तो दस दस महीने से मेरे 
यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला!
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है!
दामाद - और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूं?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सास (बहू से):  सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू: सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी बेटी से जरूर बात किया करो मांजी
सास: क्यों?
बहू: आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सास ने फ्रिज खोला तो गुस्से में बहू को आवाज लगाई
बहू: ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है,
पागल हो गई है क्या
बहू: मांजी आपने ही तो कहा था कि आटा गूंथने के बाद एक घंटा फ्रिज में रखना...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- देखो बाहर बारिश हो रही है।
पत्नी- कुछ सोचना भी मत। घर में बेसन नहीं है,
प्याज वैसे भी बहुत महंगे हैं और आज बाई भी नहीं आई है,
सारे बर्तन जूठे पड़े हैं।
हां, अब ये मत कह देना कि चलो एक गिलास और आइस दे दो,
बच्चे अब बड़े हो गए हैं, ये सब अब घर में बिल्कुल नहीं चलेगा।
पति झल्लाकर बोला- अब क्या मैं ये भी नहीं कह सकता हूं कि बाहर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें