Latest Jokes: जब आप प्रसन्न रहते हैं तो तनाव दूर रहता है और चेहरे पर मुस्कान रहती है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपके सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इसलिए हमेशा हम सभी को खुश रहना चाहिए। खुश हरने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।