फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब शादी के लिए लड़की देखने गया लड़का, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 05 Feb 2023 01:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: काम के बढ़ते दबाव और भागमभाग जिंदगी में खुशियां कब दूर हो जाती हैं पता ही नहीं चलता। इसकी वजह से कई सारी बीमारियों ने इंसान को  अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। वर्तमान समय में हर कोई परेशान है। कोई डिप्रेशन का शिकार है तो किसी को तनाव ने घर रखा है। लोग ठीक से जीना तो दूर हंसना भी भूल चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर दिन नियमित से हंसना शुरू कर दीजिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी। इसलिए आप हर दिन हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हे पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया ..
उसने सोचा, क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं
उसने लड़की से पूछा इंग्लिश चलेगी ना …?
लड़की शरमाते हुए बोली- जी प्याज
और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी ..लड़का बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है,
लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,
इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है... 
प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी... 
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बाप हूं...
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था, 
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... 
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा, 
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई...

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा,
बाबूजी- एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में?
भिखारी- मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी देती हो, क्या अच्छी बात है ?
पत्नि- ठीक है, अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है मां को यहीं बुला लूगीं... 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें