व्यस्तता की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोगों को अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं होनी बहुत आम बात है। इन स्थितियों से निपटने के लिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि हर इंसान को हंसी खुशी के साथ रहना चाहिए।
Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी तरह के तनाव से परेशान रहता है। व्यस्तता की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोगों को अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं होनी बहुत आम बात है। इन स्थितियों से निपटने के लिए बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि हर इंसान को हंसी खुशी के साथ रहना चाहिए। वे ये भी कहते हैं हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मन हल्का रहता है और इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तुमने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना
संता- जी सर
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संता को पीट रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, ट्रैवलिंग टू यमलोक
4 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।