फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पिता को किस्मत वाला बताने पर बेटे की हुई धुनाई, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Wed, 25 May 2022 03:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हंसी के साथ अपने सुबह की शुरुआत करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।

पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई

और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।

पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।

अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।

पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।

पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।

जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?

पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,

इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...

अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !

आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं? 
पिता जी- वो कैसे बेटा? 
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी। 
फिर बेटे की हुई जमकर धुनाई
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे
उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया...
अंग्रेज - Oh My God... इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है,
टार्च लेकर ढूंढ रहा है

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
पिता- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मां रख के गई है... 
पिता बेहोश...
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती, तो भी इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं।
पति- पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है... 
पत्नी- अच्छा बताती हूं
फिर पतिदेव की हुई जमकर कुटाई। 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

एक दिन टीचर ने एक स्टूडेंट से पूछा - स्कूल क्या है? 
बहुत ही शानदार जवाब मिला... स्कूल वो जगह है... जहां पर हमारे पापा को लूटा और हमें कूटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें