फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है? गप्पू ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 05 Apr 2022 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास हंसने का भी वक्त नहीं है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से उदासी दूरी रहती है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?

गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?

पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता बंता आपस में बात कर रहे थे...

संता - एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,

बंता - क्या?

संता - धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं, मान लो 
कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?

बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।

पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मोटू - डॉक्टर साहब कल से पेट में दर्द है

डॉक्टर - खाना कहां खाते हो?

मोटू - रोजाना होटल में ही खाता हूं।

डॉक्टर - अरे रोजाना होटल में खाना
मत खाया करो।

मोटू - ओह्ह ठीक है अब पैक करा के घर
ले आया करूंगा।

डॉक्टर बेहोश!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टप्पू ने पप्पू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?

पप्पू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड 
नहीं था...

टप्पू - तो?

पप्पू - जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

रामू श्यामू आपस में बात कर रहे थे।

रामू - जब तुम्हारे बच्चे जायदाद का बंटवारा मागेंगे तो तुम क्या करोगे?

श्यामू - मैं कहूंगा व्हाट्सएप छोटे भाई का फेसबुक बड़े भाई का।

रामू अभी भी हैरान है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें