Latest Jokes in Hindi: इंसान की हंसी बेहद अनमोल है जिसके एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से इंसान की इम्यूनिटी मजबूत होती है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्श एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- BSNL से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं...