फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? बंता ने दिया मजेदार जोक्स

Mon, 01 Aug 2022 08:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। 

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
बंता- घरवाली
संता- मतलब?
बंता- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू के पास आया अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड
गप्पू- भाई बुरा लग रहा होगा?
पप्पू- हां, भाई बहुत बुरा लग रहा है।
गप्पू- जाएगा?
पप्पू- हां जाउंगा ज़रूर। प्यार अपनी जगह है और शादी का खाना अपनी!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो 
पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 
पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 
ममता- कौन है? 
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन? 
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन। a
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें