फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता बंता के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 12 Oct 2021 05:56 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


बच्चा - पापा, जैसे आप मुझे मारते हो
क्या दादाजी भी आपको मारते थे? 

पिता - हां बेटा।

बच्चा - तो ये खानदानी गुंडागर्दी कब तक चलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मंदिर में संता - हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?

भगवान - क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए?

संता - भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
आदमी अपने घर में सिर्फ दो ही कारणों से खुश होता है।

जब बीवी "नई" हो

या

बीवी "नहीं" हो।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में दो ऑप्शन होंगे। लेकिन यहां तो सिर्फ एक ही सब्जी दिख रही है...

पत्नी - (शांत स्वर में) ऑप्शन दो ही है...

1 - खाना है तो खाओ
2 - नहीं तो रहने दो।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे।

बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...

कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है... मतलब
नहीं जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता बंता रात को सड़क पर घूम रहे थे।

संता - बहुत गर्मी है यार...

बंता - हां, दिन होता तो कहीं
छांव में बैठ जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें