फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 28 Apr 2022 05:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
Santa Banta ke Chutkule in Hindi: हंसना-मुस्कुराना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहने से हम टेंशन से दूर रहते हैं। अगर मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हम नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम तरोताजा महसूस करते हैं और हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदरा चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद जरूर हंसेंगे। तो देर किस की बात आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

पार्टी में पति एक सुन्दर लड़की से हंस-हंस कर बातें कर रहा था
तभी पत्नी आई और बोली- चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति- पर मुझे चोट कहां लगी है?
पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?  
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं. 
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?  
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर दूंगा
विज्ञापन

3 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होंगी, तो कॉल कर लूं...
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, वो क्या था?
पति मन ही मन बोला- अरे यार, यह तो घर पर लग गया।

4 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
भाई ऊपर वाला आज कल मुझपर बहुत मेहरबान है।
टीटू- कैसे पाजी
मंटू- रात मैंने भगवान से कहा कि
मेरी किसी लड़की से सेटिंग करा दो
टीटू- फिर जल्दी बता ?
मंटू- तुरंत मेरे मोबाइल पर मैसेज आया
रुपाली से अभी बात करें डायल करें 5555
कॉल रेट 5 रुपये /मिनट
टीटू- सुन तो ली मगर थोड़ी महंगी।
विज्ञापन

5 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock


चिंटू को एक धमकी भरा खत मिला,
जिसको लेकर चिंटू बहुत परेशान था। 
पिंटू-क्या हुआ, चिंटू परेशान लग रहा है ,
चिंटू- हां, यार एक खत मिला है, लिखा है कि मेरी बीवी से इश्क करना बंद कर दो 
वरना जान से मार दूंगा। 
पिंटू-तो दिक्कत क्या है, बंद कर दे,
चिंटू- भाई, खत गुमनाम है, पता नहीं किसकी बीवी से इश्क करना बंद करना है 
विज्ञापन

6 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी – रोटी दे दो.
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मा – अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है…
कह रही है .. कमाकर खाओ…
विज्ञापन

7 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

रिंकी - इतनी देर से तू क्या सोच रही है? 
चिंकी - जानती है कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
रिंकी - तो इसमें क्या हुआ? 
चिंकी - सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।

8 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

सुमन - वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
पूजा - हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सुमन - अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
पूजा - अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।
विज्ञापन

9 of 9
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें