Latest Jokes in Hindi: हमें अपनी उदासी को दूर करने के लिए हंसना चाहिए। हंसी से आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...