इंसान की सेहत के लिए हंसना उतना ही फायदेमंद है जितना पौष्टिक आहार। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और जरूरी हो गया है, क्योंकि लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां हम सभी से दूर रहती हैं। हम आपको हंसाने के लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इसीलिए आज भी कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इनको आप अपने दोस्तों और परिवार में भी सुना सकते हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
रिंकू और टिंकू आपस में बात कर रहे थे,
रिंकू : टिंकू, तुझे पता है पत्नी किसे कहते हैं ?
टिंकू : नहीं भाई, तू बता दे,
रिंकू : देख, पत्नी उस शक्ति का नाम है जो बस घूर के देख ले,
तो लौकी की सब्जी में शाही पनीर का स्वाद आने लगता है