फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Mon, 04 Jul 2022 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Jokes: इंसान के अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

कुछ हिंदी फिल्मी गीत जो कुछ बीमारियों का वर्णन करते हैं 
गीत- जिया जले, जान जले, रात भर धुआं चले
बीमारी - बुखार

गीत - तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही
बीमारी - हार्ट अटैक

गीत - सुहानी रात ढल चुकी है, न जाने तुम कब आओगे
बीमारी - कब्ज

गीत - बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया, जिगर म बड़ी आग है
बीमारी - एसिडिटी

गीत - तुझमे रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं
बीमारी - मोतियाबिंद

गीत - तुझे याद न मेरी आई किसी से अब क्या कहना
बीमारी - यादाश्त कमजोर

गीत - मन डोले मेरा तन डोले
बीमारी - चक्कर आना

गीत - टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई
बीमारी - यूरिन इन्फेक्शन

गीत - जिया धड़क-धड़क जाए
बीमारी - उच्च रक्तचाप

गीत - हाय रे हाय नींद नहीं आए
बीमारी - अनिद्रा

और अंत में

गीत - लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है
बीमारी - दस्त
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है!
काका-  हेल्लो कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
काका (खुश होकर)- कौन हैं आप?
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, 
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!!!
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?

छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 

बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया-
एकदम बंदरिया जैसी...! 

बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी - क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,  तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें