फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें ये धमाकेदार जोक्स, बन जाएगा खुशियों का माहौल

Wed, 16 Apr 2025 05:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आजकल लोग अपने-अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसना ही भूल गए हैं। हालांकि, हंसना-मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हंसने से मानसिक तनाव से काफी हद तक बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
महिला कैशियर (बैंक मैनेजर से)- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है
बैंक मैनेजर- क्या मतलब?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं,
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
पुरुष- जिसके पास दस बच्चे हैं
महिला- वह कैसे?
पुरुष- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है......

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
भिखारी- यार एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं,
लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चटपटे-चुटकुले - फोटो : freepik
भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थीं.
उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई.
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थीं- बताओ बच्चों,
धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?
एक लड़के ने कहा, मैडम जी कुछ खा लिया करो
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी......
 

Hindi Chutkule: लड़की- क्या तुम मुझसे शादी करोगे? लड़के ने दिया गजब जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें