फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: लड़के और लड़की की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 24 Aug 2022 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोगों के पास परिजनो के साथ बैठकर हंसी मजाक करने का भी समय नहीं है। इसके कारण लोग कम उम्र ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लें। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर लाते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
लड़की- दरअसल, भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया था।
लड़का- अरे, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- यह सदाचार क्या होता है...?
पप्पू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है...!
टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू सिर जमीन पर और पैर ऊपर करके सीधा खड़ा था… 
पापा- पप्पू पैर ऊपर करके उल्टा क्यों हो गया है? 
पप्पू- पापा मैंने अभी-अभी सिर दर्द की दवा खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए इसलिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें