फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पति ने पत्नी से पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 14 Jan 2023 03:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना सुख-दुख बांट सके। इससे लोग कम उम्र में ही मानिसक तनाव का शिकार हो रहे हैं। मानसिक तनाव और बीमारियों से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे। 

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी.. उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया 
पत्नी बेहोश। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी, उसे देख चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहाँ भागे जा रही हो,
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकडने आई है,
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो,
भैंस- ये भारत है भाई,
पकड़े गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि,
मैं हाथी नही भैंस हूँ,
 ये सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा...
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी.
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करूं।
पंडित बेहोश
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 

Hindi Jokes: पत्नी- मेरे मुंह में मच्छर चला गया, पति ने दे डाली गजब की सलाह
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं? 
मंटू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे। 
गोलू- कोई बड़ी चीज बता... 
मंटू- एमआरएफ का टायर दे दे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
चिंटू- आम, केला, अमरूद 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
चिंटू- एक दर्जन केले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें