फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है? मिला गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 29 Jun 2022 07:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Jokes: इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान जरूरी होता है उसी प्रकार हमें स्वस्थ रखने में हंसी अहम भूमिका निभाती है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?

दादी - मुझसे बातें कर ले...!

पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?

दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!

पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!

दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 

पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 

दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 

पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 

दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
 
लड़के वाले- जी वो पायलट है।
 
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
 
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
 
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक कंजूस पति को करंट लग गया।
 
तभी उसकी पत्नी भागी- भागी आई
 
और पूछा- क्या हो गया?
 
पति ने कहा - मैं ठीक हूं। वो मीटर देख
यूनिट कितना बढ़ा?

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए... 

राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।

 श्याम- कब-कब...? 

राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय। 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।

सोनू- पहले तो बहुत रोया, 

फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?

सकते में डॉक्टर
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,

माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..

लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।

सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब

 ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें