फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शौंटी के सपने में बंदर खेलते थे फुटबॉल, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 21 Jun 2023 06:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: यदि हमें सेहतमंद रहना है तो हमारे अंदर सकारात्मकता होनी चाहिए। यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बीमारियां भी हमसे दूर रही हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे साथ रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा हंसने से हमारे स्वास्थ्य को और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए हंसने को भी एक योग माना गया है। खास बात तो ये है कि हम दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं, इसके लिए हमें किसी समय का इंतजार नहीं करना होता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

शौंटी डॉक्टर से–जब मैं सोता हू तो,
सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं,
डॉक्टर–कोई दिक्कत नहीं,
ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना,
शौंटी– कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- आपको सभी चीजें स्कूल से ही लेनी होंगी
जैसे की किताबें, यूनिफार्म, जूते, बेल्ट
पिता- और शिक्षा?
टीचर- उसके लिए आप बाहर से ट्यूशन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू उदास बैठा था।
चिंटू– क्या हुआ?
पिंटू– मत पूछ यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पांच फीट का टेडी बियर
गिफ्ट किया था और उसकी मम्मी ने टेडी की सारी रुई निकाल कर
पांच तकिये भरवा लिए।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चोर ने एक आदमी को बाजार में घेर लिया
आदमी- मुझे घर जाने दो
चोर- तेरी जेब में जितना भी पैसा है सब निकाल के दे दे।
आदमी- भाई साहब जेब तो खाली है कहो तो Paytm कर दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपने दोस्त से एक सवाल का जवाब दोगे
गप्पू- हां पूछो
पप्पू- बताओ फिर, स्त्री हार कब स्वीकार करती है?
गप्पू- यार नहीं वो कभी नहीं करती है ये सवाल ही गलत है।
पप्पू- करती हैं यार
गप्पू- तुम ही बता दो
पप्पू-जब हार सोने का हो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें