फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: साली- सुना है आपको कई भाषाएं आती हैं, जीजा का जवाब पढ़कर ठहाके लगाएंगे आप

Fri, 21 Mar 2025 08:47 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
Viral Jokes: खुलकर हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाती है। हंसने से मन हल्का रहता है और सेहत में निखार आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग गुरु भी कहते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक परेशानियां और बेचैनी दूर रहती हैं। इसलिए हमें हर दिन थोड़ा समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको रोज हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन...झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!! 
साली- जीजा जी हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
साली- सुनी हूं कि आपको कई भाषाएं आती हैं
जीजा- हां, आती है। मुझे हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा आती है
साली- तो एक काम करिए ऐसा कोई वाक्य सुनाइए जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो
जीजा- इश्क दी गली विच नो एंट्री...
साली बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें