Majedaar Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव हर किसी की परेशानी बन गया है। ऐसे में अपने मन को तरोताजा करने के लिए रोजाना थोड़ा हंसना बहुत जरूरी है। मगर काम का बोझ और सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण खुद के लिए वक्त निकालना आसान नहीं है। तनाव की वजह से लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर पड़ता है। बड़े-बड़े जानकार भी यही राय देते हैं कि रोज कुछ पल हंसी के लिए निकालने से मन हल्का रहता है और चेहरे पर खुशी की चमक बनी रहती है। हंसने के लिए आप हास्य फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं या फिर हंसी भरे चुटकुले पढ़ सकते हैं। चुटकुले और जोक्स तनाव को भुलाकर हंसी लाने का शानदार तरीका हैं। इसलिए हम लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले, जो आपके दिन को हंसी से भर देंगे। तो आइए, शुरू करते हैं यह हंसी-खुशी का सिलसिला...
पापा- एक जमाना था जब मैं 10 रुपये में ही दूध, सब्जी और फल लेकर आता था।
चिंटू- हां, तो तब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे।