Latest Jokes: हंसने के जीवन में कई फायदें हैं। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी हंस सकते हैं। लेकिन हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
चंटू एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मैनेजर ने कहा- हमें ऐसा आदमी चाहिए जो चुस्त, चालाक, चंट और चौकन्ना हो और हां, उसकी नजरें हमेशा दूसरों पर रहें साथ ही लड़ाई में सबसे आगे। क्या तुम्हारे अंदर ये सारे गुण है?
चिंटू बोला- साहब, ये सारे गुण मेरी बीवी में हैं। उसे बुलाऊं?