फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़ने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 14 Sep 2025 07:41 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसी कड़ी में आपको खुश करने और हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
जीवन में हंसना काफी जरूरी है। हंसना व्यक्ति के जीवन से तनाव को कम करने का काम करता है। इससे व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और तनाव के बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आपको खुश करने और हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


टीचर - तुमने कभी कोई नेक काम किया है?

स्टूडेंट - हां सर, किया है!

टीचर - कौन सा?

स्टूडेंट - एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया।

जल्दी घर पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
परसो घरवाली ने कहा -
मुझे 2,000 रुपये दे दो वापस कर दूंगी।
.
मैंने पर्स निकाला और पैसे देने लगा तो बोली -
अच्छा चलो 1,000 दे दो केवल 1,000 बाद में ले लुंगी।
.
आज सुबह बोली - मुझे तुमसे 1,000 लेने हैं।
.
मैंने पर्स निकाला और 1,000 देने लगा तो फिर
बोली - रहने दों मुझे आपको 1,000 देने भी तो हैं,
चलो बराबर हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
एक शराबी अपने दोस्त से -
आज तब तक पीएंगे जब तक,
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें...!
.
बगल से जा रहा व्यक्ति बोला -
बस करो भाई...
सामने एक ही पेड़ है...!
.
अब क्या जंगल बनाओगे...?

4 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
भोलापन तो देखिए...
.
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गई...
.
वो अस्पताल गया तो देखा कि वहां
एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई थी...!
.
तो वो उसको देखकर बोला -
आपकी दो पत्नियां हैं क्या...?
विज्ञापन

5 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
एक महिला पेट्रोल पंप पर
पहली बार स्कूटी चला कर गई...!
.
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
.
कर्मी - मैडम 95 रुपये लीटर...
.
महिला - ठीक से लगा लो भईया,
बगल वाला तो 85 रुपये लीटर ही
दे रहा है।
.
कर्मी - (गुस्से में) अरे मैडम जी,
बगल में डीजल की मशीन है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Latest Hindi Jokes - फोटो : freepik
बहू - मां जी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...!
.
.
सास - अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है...?
.
ऐसा भी तो हो सकता है कि 
किसी ट्रक के नीचे आ गया हो...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें