फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- मुझसे शादी करोगे? बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

Fri, 16 Jan 2026 11:14 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं।इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule, Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....

गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा.... 
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
लड़की- क्या तुम प्यार में ताजमहल बनवा सकते हो? 
पप्पू- प्यार में ताजमहल बनवाना जरुरी नहीं है, 
आप शॉपिंग करवा कर भी अपनी मुमताज को खुश रख सकते हैं
पप्पू की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद.....


एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का-आईटीआई और आप?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सेठ एक आदमी को जोर-जोर से पीट रहे थे,
लोगों ने पूछा- क्या हुआ सेठ जी? 
सेठ- अरे दो साल से उल्लू बना रहा है ये, 
जब भी पैसे मांगो कहता है कि पत्नी हॉस्पिटल में है
मुझे आज पता चला कि इसकी पत्नी नर्स है......
 

Comedy Jokes: गुलाब का फूल लेने फूलवाले के पास गई लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप


Desi Chutkule: महिला ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- कौन-सा हाथ लिखने के लिए सबसे अच्छा होता है?
राजू-  कोई सा भी नहीं, क्योंकि हम पेन से लिखते हैं....


टीचर- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
सुरेश- किताब में
टीचर- वो कैसे?
सुरेश- क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉस की नई कार देखकर पप्पू खुश हो कर बोला
वाह! क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने पप्पू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, टारगेट पूरा करेगा तो 
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें