Jokes In HIndi: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहर पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चेपट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा