फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पुरुष हमेशा खुश क्यों रहते हैं? ये 7 कारण जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 26 Jul 2023 01:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना एक प्राकृतिक व्यायाम है। खुलकर हंसने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, तो हम बीमारियों से दूर रहते हैं।  सिर्फ यही नहीं खुल कर हंसने से मानसिक तनाव भी कम होता है। हंसने से हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। सोशल मीडिया आए दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जो हंसने में काफी मदद करते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। 

पुरुष हमेशा खुश क्यों रहते हैं- ये हैं उसके 7 कारण
1. फोन पर बात 30 सेकेंड
2. 5 दिन की यात्रा पर 1 पेंट ही काफी
3. आमंत्रण नहीं हो तब भी दोस्ती पक्की
4. पूरी जिंदगी 1 ही हेयर स्टाइल
5. किसी भी तरह की शॉपिंग के लिए 20 min ही काफी
6. दूसरों के कपड़ों से कोई जलन नहीं।
7. कोई नखरे नहीं। सीधी साधी लाइफ स्टाइल,
आज पहना हुआ शर्ट कल की पार्टी में भी चले।
Short में आदमी टमाटर जैसा होता है....
किसी भी सब्जी में Adjust हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है?
गप्पू- भगवान बनाता है।
पप्पू- मैं तो दर्जी को सिलने दे आया।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू चुनाव में खड़ा हुआ, उसे सिर्फ 3 वोट मिले।
उसने पुलिस से Z प्लस सिक्यॉरिटी मांगी।
पुलिस: तुम्हें सिक्यॉरिटी क्यों चाहिए?
चिंटू: जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हैं, तो मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बाप अपने बेटे को समझाते हुे
बाप : शराब, सिगरेट, तुम्हारे दुश्मन हैं...
बेटा- हां लेकिन पापा
बाप- क्या पापा?
बेटा : पापा जो अपने दुश्मनों से डर जाए वो मर्द नही...
फिर क्या था चप्पल पर चप्पल!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा-
भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था, अब क्या माफ़ी मांग रही हो?
महिला - माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें