Latest Jokes: वर्तमान समय में लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसना भी भूलते जा रहे हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में ही मानसिक तनाव लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...?
विज्ञापन
2 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान- करोड़ों साल के बराबर
महिला- और करोड़ों रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं...
विज्ञापन
3 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...!
पप्पू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का
बच्चा भागने भी लगता है...!
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
रमेश आधा किलो जलेबी खाके
बिना पैसे दिए जाने लगा,
दुकानदार- ओ भाई पैसे?
रमेश- नहीं है,
दुकानदार ने उसे कूट दिया...
वो उठकर कपड़े झाड़ते हुए बोला -
भैया इसी भाव में एक किलो और तौल दो...
विज्ञापन
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
बिट्टू- यार बता I am going का मतलब क्या होता है?
बब्लू- मैं जा रहा हूं..
बिट्टू- ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं,
सब चले जाने की बात करते हैं, तुम जवाब बताकर जाओ...
विज्ञापन
6 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी,
उसे देख चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहा भागे जा रही हो,
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकड़ने आई है,
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो,
भैंस- ये भारत है भाई,
पकड़े गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि,
मैं हाथी नही भैंस हूं,
ये सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा...
बंता नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया...
फोटोग्राफर- सर, आप किसके लिए फोटो खिंचवाना चाहते हैं...?
बंता- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए...
फोटोग्राफर- इस नशे की हालत में..?
बंता- हां, ताकि जब भी पुलिस मेरी गाड़ी रुकवाए उसे लगे मेरी शक्ल ही ऐसी है...!!!