फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पुलिस- कहां जा रहे हो? पप्पू का जवाब पढ़कर हंसहंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 06 Nov 2024 03:37 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

  हंसने से हम मानसिक तनाव कम होता है और हम अधिक शांत महसूस करते हैं। हंसने से दिल की धड़कन अधिक सक्रिय रहती हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को सेहतमंद रखने में मदद करती है। हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हम बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: चुटकुले पढ़कर हंसना सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मन खुश रहता है। हंसने से हम मानसिक रूप से अधिक शांत महसूस करते हैं। हंसने से दिल की धड़कन सक्रिय रहती हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को सेहतमंद रखने में मदद करती है। हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हम बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम होते हैं। हंसने से दिमाग सक्रिय होता है और हमारी रचनात्मकता बढ़ती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

दरोगा - तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
संता- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो, तो जेब गर्म कर, 
मैंने माचिस जला दी।  
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
दरोगा- घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? 
चोर- दरोगा साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी तनख्वाह है, आप ये सब सीख कर क्या करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, 
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो? 
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे? 
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी।

ये भी पढ़ें-  Chutkule in Hindi: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं... 
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 420
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें