फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 11 Sep 2022 08:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक विदेशी लड़की भारत आयी
लड़की- मुझे dongal देखना है
पप्पू- कौन सी कंपनी का
लड़की- अरे तुमने dongal नहीं देखा क्या ?
पप्पू- नहीं, एयरटेल का था या आईडिया का बंगाली अरे बाबा dongal,,,
आमिर खान का फिल्म dongal।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू-भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
सुरेश- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
पप्पू-अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
सुरेश-भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री सावधान रहे।
उसी बस में पप्पू भी अपने घर जा रहा था
पप्पू ने ये लाइन पढ़ी और कहा- वाह, जो टिकट न खरीदें वो सावधान रहे
जिसने टिकट रखी है वो अपना सामान चोरी करा दे क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें