फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: जब संता के नंबर पर अनजान नंबर से एक लड़की की कॉल आई, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sat, 28 May 2022 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule in Hindi: हंसी मजाक करने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और दिल व दिमाग का बोझ कम होता है। हंसते रहने से मन के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे हमरे मन की नकारात्मकता खत्म होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी हंसते रहते हैं, कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हैं?
संता– नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की– तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हो ?
संता – हां, पर आप कौन?
लड़की– तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता– सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की– बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है? 
बेटा- 6 और 7 पापा! 
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद! 
बेटा- 8, 9, 10 बाप- और उसके बाद? 
बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? 
लड़की- सेब खाने 
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है! 
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने सोनू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
सोनू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें