फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी का जवाब सुनकर उड़े होश

Sun, 14 Aug 2022 04:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Chutkule: वर्तमान समय में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे घर में खुशहाली रहती है। हम प्रसन्न रहते रहते हैं, तो हमारे घर की उदासी दूर रहती है। प्रसन्न रहने वाले लोगों के पास हर कोई बैठना चाहता है, जबकि उदास रहने वाले लोगों से हर कोई दूर रहना चाहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था।
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे।
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो......
ढोल वाले ने बोला.,ौ1.,तत पुजारी जैसी कोई बात नहीं है। एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे.........
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे.......
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है ,कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल, 2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- अभी अपने पति से रूठ जाती है

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
लड़की - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी - 300 रुपए...
चिंटू  - और निक्कर की...?
दर्जी - 100 रुपए...
चिंटू  (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से - 15 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी  - वो कैसे जी ?
क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति  - नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें