Viral Jokes: हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है जिससे इंसान अपने जीवन में सकारात्मक रहता है। यही वजह है कि हंसने से इंसान के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। हंसने की सबसे खास बात ये है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। देखा जाए तो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए चुटकुला पढ़ना सबसे सरल उपाय है। इसलिए हम आपके लिए पति पत्नी के कुछ लेटेस्ट मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरु करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....
पत्नी (पति से)- सुनो जी wife का क्या मतलब होता है?
पति- विदाउट इंफॉर्मेशन फाइट एवरी टाइम