फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी का जवाब सुन छूट जाएगी हंसी

Sat, 29 Mar 2025 03:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो न केवल आपका मूड अच्छा रहता है, बल्कि आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना और मुस्कुराना तक भूलते जा रहे हैं। इसलिए तनाव से बचने और मन को तरोताजा रखने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: अगर आप हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो न केवल आपका मूड अच्छा रहता है, बल्कि आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना और मुस्कुराना तक भूलते जा रहे हैं। इसलिए तनाव से बचने और मन को तरोताजा रखने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से न सिर्फ आपका मन प्रसन्न रहता है, बल्कि आपकी सोच भी सकारात्मक बनी रहती है। इसी कारण हम आपके लिए कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

एक अंकल ने बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- अंकल समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं,  
बाल्टी भर याद होता है,
ग्लास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पापा- बेटा अब तुम बड़ी हो गई हो, अब तुम्हारी शादी कर देते हैं...!
बेटी- जी पापा...
पापा- तुम्हें कैसा लड़का चाहिए...?
बेटी शरमाते हुए बोली- पिंक कलर का...!!!
विज्ञापन

3 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मिंटू अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
चिंटू- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
मिंटू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
चिंटू- हैरानी से, 'कैसे?'
मिंटू- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

4 of 6
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति- पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल-पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया, जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।
 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें