Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
लड़की- कल मैं तुम्हारे लिए राखी लाई थी,
तुमने बंधवाई क्यूं नहीं?
लड़का- अगर कल में तेरे लिए मंगलसूत्र लाऊं,
तो तू बंधवा लेगी क्या?
लड़का- तुमसे एक बात कहनी है,
कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं, तब मैं तुम्हारे घर गया था
लड़की- फिर
लड़का- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
लड़की- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
लड़का- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था......