आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास खुद के बारे में इत्मिनान से सोचने के लिए समय नहीं है। यही वजह है कि कम उम्र के लोग भी अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स ये सुझाव देते हैं कि इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। असल में हंसने से इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है और तमाम बिमारियों से भी दूर रहता है। दरअसल, हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया?
लड़का- जी आपका नाम क्या है?
लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- 'फैजल'