हंसी-ठिठोली, मजाक और चुटकुलों का जीवन में विशेष महत्व है, जो इंसान को न केवल हंसना सिखाते हैं, बल्कि उसे तनाव से मुक्ति भी दिलाते हैं। हास परिहास व्यक्ति के मन को खुश कर देता है। पढिए ऐसे ही कुछ खास चुटकुले जो आपको हंसने के लिए कर देंगे मजबूर...
मरते समय पति ने अपने पत्नी को सब कुछ सच बताना चाहा।
उसने कहा, मैं तुम्हे जीवन भर धोखा देता रहा। सच तो यह है कि दर्जनो औरतों से मेरे नाजायज संबंध थे।
पत्नी बोली, “मैं भी सच बताना चाहूँगी। तुम बीमारी से नही मर रहे मैंने तुम्हे धीरे-धीरे असर करने वाला जहर दिया है।”