फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जब सुहागरात के बाद पति को लगा डर और पत्नी पर डाल दिया बाल्टी भर पानी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 18 Mar 2019 11:25 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 7
funny joke
एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा... 
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर... 
पागल मत उतर.. 
ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है। 
कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ। 
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो। 
आदमीः हमारी शादी की DVD 
-----
एक लड़के की नई-नई शादी हुई... 
दोस्त से सलाह ली कि पत्नी का दिल कैसे जीतूं। 
दोस्त- उसके पास सिगरेट लगाकर जाना और धुंआ निकालते हुए कहना। 
अगर तुम कहो तो मैं ये आदत अभी छोड़ सकता हूं। 
उसने घर जाकर ऐसा ही किया। 
बीवी ने जवाब दिया- नहीं, नहीं... ओके।
अगर गोल्ड फ्लैक है तो, एक सुट्टा मुझे भी मारना है।

2 of 7
husband wife viral jokes
18 साल- अपना टाइम आएगा..
25 साल- अपना टाइम आएगा...
35 साल- अपना टाइम आएगा...
45 साल- अपना टाइम आएगा...
55 साल- अपना टाइम आएगा...
फिर एक दिन
रिश्तेदारों को खबर कर दो इनका टाइम आ गया है- डॉक्टर
------
शादी को समझने के लिये एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली…
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा है,
कि विज्ञान क्या होता है !!!  
 

3 of 7
joke
आज का महाज्ञान
अगर रास्ते में आपको कहीं 2 लोग लड़ते दिखाई दे
और बहुत ही भीड़ जमा हो गयी हो
तो आपका फर्ज है कि,
नीचे बैठ जाओ
ताकि पीछे वालों को भी दिखाई दे…
--------
ट्रेन में पढ़ी जाने वाली किताबें…
1AC- बिजनेस मैगज़ीन , मार्क्स, एडिसन, गॅलिलिओ, लिंकन, मार्टिन ल्युथर
2AC- शेल्डन, ब्रुक्स, शेक्सपियर, ऍरिस्टोटल
3AC- गांधी, ओबामा, अब्दुल कलाम, चेतन भगत, ओशो, अरुंधती रॉय, रॉबिन शर्मा, दीपक चोप्रा, शिव खेरा
Sleeper- क्रिकेट सम्राट तेंडुलकर, मनोरमा, फिल्म फेयर, बाबा रामदेव, अध्यात्म
General- प्रेमिका का बदला, खौफनाक हवेली, खूंखार रात, बेवफा से बदला लेने के 101 तरीके, 21 दिन में मनचाही लड़की पटाएं, करंट मारे गोरिया, 30 दिन में डाक्टर कैसे बनें... 

4 of 7
Joke
एक बात समझ में नहीं आती मेरे !
पाकिस्तान हमसे 4 बार लड़ा है,
और जीता एक भी बार नहीं और
किसी देश से तो वो लड़ा भी नहीं है ।
फिर भी उनके ऑफिसर की वर्दी पर इतने सारे मेडल होते है…
तो फिर क्या, सालों ने इतने मेडल
चिडि़या उड़ तोता उड़ खेल में जीते है?
------
लड़का- Hi
लड़की- How are you?
लड़का- I am fine, Thank you. And You?
लड़की- मैं पूछ रही हुँ How are you?
लड़का- मैंने reply तो किया I am fine.
लड़की- एक तो तूम लोगो को English आती
नहीं, उपर से Hi वाले मेसेज करते हो.
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- अरे मैं पूछ रही हुँ How are you? मतलब की तूम कौन हो ?
लड़का- सोरी बहन, माफ कर दो भाई समझ के…
 

5 of 7
कॉल करने वालों को फाँसी दी जायेगी
मिस कॉल करने वालो को तो गोली मार दी जायेगी
अरे तुम क्यों डरते हो
तुम तो मैसेज भी नहीं करते,
तुम्हारी तो आरती उतारी जाएगी
------
जब हवाई जहाज के टायर की तरह
दोनो पैर धीरे धीरे बाहर आने लगे तो
समझ लेना
एक्टिवा वाली मैडम ब्रेक मारने वाली है
 
विज्ञापन

6 of 7
viral funny jokes
पत्नी ने अचानक पति केा जोर से लात मारी !
पति बेचारा तिलमिला उठा.. 
पति- मारा क्यों…?
पत्नी- जी मच्छर था…
और मेरे जीते जी कोई और,
आपका खुन चूसे ये मुझसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं
-------
मां और बीबी को कभी विश्वास दिलाने की जरुरत नही होती…
क्योकि…
मां कभी शक नही करती…
और…
बीबी कभी यकीन नहीं करती…
ज्ञान समाप्त
 
विज्ञापन

7 of 7
hindi jokes
पत्नियां वही होती हैं जो कभी भेदभाव नहीं करतीं... 
सामने पति हो या बैंगन, बनाती वे भरता ही हैं। 
---------
नयी नयी शादी हुई... 
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है... 
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला..? 
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें