सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है। यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए, हमें रोज़ाना हंसने की आदत डालनी चाहिए। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखना चाहते हैं, तो हंसी एक कारगर उपाय है। हंसने के कई फायदे हैं, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए, हंसी-मजाक के इस मजेदार सफर पर चलते हैं और कुछ पल खुलकर हंसते हैं।
4 चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है।