Latest Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अच्छी हवा, अच्छे खानपान की तरह इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी भी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपसे दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
गर्लफ्रेंड- तुमको मेरी याद आती है तो क्या करते हो
.
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी पसंद की चॉकलेट खा लेता हूं...
.
अच्छा बताओ जब मेरी याद आती है तो तुम क्या करती हो
.
गर्लफ्रेंड- कुछ नहीं...मैं भी गुटखा खा लेती हूं