फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, आवाज आई...

Fri, 09 Nov 2018 05:00 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
Jokes in Hindi
01  Jokes

रामलाल बहुत उदास था. उसके दोस्त कन्हैयालाल ने उदासी का कारण पूछा.

रामलाल – “क्या बताऊँ यार, तीन हफ्ते पहले मेरे एक दूर के रिश्ते के चाचाजी गुजर गए … मेरे लिए 50 लाख रुपये छोड़ गए…”

कन्हैयालाल – “तो इसमें उदास होने वाली कौनसी बात है यार ?”

रामलाल – “आगे तो सुनो … चाचाजी के गुजरने के एक हफ्ते बाद मेरे एक दूर के फूफाजी भी गुजर गए और मेरे लिए 25 लाख छोड़ गए…”

कन्हैयालाल – “अबे तो तुझे तो खुश होना चाहिए …”

रामलाल – “पूरी बात तो सुन … पिछले हफ्ते गाँव में मेरे दादाजी भी गुजर गए और मेरे लिए 1 करोड़ की जायदाद छोड़ गए …”

रामलाल – “साले तू तो मालामाल हो गया फिर मुंह लटकाए क्यों बैठा है ?”

रामलाल – “तो और क्या करूँ ? ये वाला पूरा हफ्ता खाली निकल गया…. कोई भी नहीं मरा ….. !!!”

02 Jokes 

एक वकील साहब को यह देखकर बड़ी हैरत हुई कि अंदर कमरे में बैल कोल्हू खींच रहा है और तेली बाहर बैठा चिलम पी रहा है.

वकील साहब ने पूछा – “अगर बैल रुक जाए तो तुम्हे पता ही नहीं चलेगा !”

तेली बोला – “चलेगा वकील साहब. बैल रुक जाएगा तो उसके गले में बंधी घंटी की आवाज़ भी रुक जायेगी ना …”

“हूँ …”. वकील साहब ने एक मिनट सोचा और फिर बोले – “मान लो अगर बैल एक जगह खड़ा होकर सिर हिलाता रहे तो घंटी तो बजती रहेगी और तुम समझते रहोगे कि बैल चल रहा है ?”

“हमारे बैल ने वकालत नहीं पढ़ी है साहब …” – तेली ने चिलम का धुंआ उड़ाते हुए बेफिक्री से कहा.


  
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
Jokes in Hindi
03 Jokes
 
एक आदमी बारिश में भीगते हुए ठिठुरता हुआ जा रहा था.

एक लड़की जो छाता लेकर जा रही थी, बोली – “आप चाहें तो मेरे छाते के नीचे आ सकते हैं …!”

आदमी – “नहीं बहनजी, मैं ठीक हूँ …!” कहकर आगे बढ़  गया.

आप सोच रहे होंगे … कितना शरीफ आदमी था !

जी नहीं … दरअसल पीछे-पीछे बीवी आ रही थी.

04 Jokes

एक औरत अपने बॉय-फ्रेंड के साथ बाज़ार में घूम रही थी कि तभी उसका पति मिल गया.

पति ने बॉय-फ्रेंड को पीटना शुरू कर दिया.

औरत – “मार साले को … अपनी बीवी को कभी घुमाने ले जाता नहीं और दूसरों की को ले आता  है !”

तभी बॉय-फ्रेंड को जोश आ गया और वह पति को पीटने लगा.

औरत – “मार साले को ! खुद तो कभी घुमाने ले जाता नहीं और दूसरों को भी नहीं घुमाने देता … !”


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें