फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: कर्मचारी- आप ऑफिस में शादीशुदा आदमी को ही क्यों काम पर रखते हैं? बाॅस ने दिया गजब का जवाब

Wed, 20 Mar 2024 03:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: हंसने और मुस्कुराने से हमारे मन का तनाव कम होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हम कोई भी कार्य अच्छे से करते हैं। अगर आप हंसते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? 
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं! 
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!!! 
पड़ोसी बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- आप ऑफिस में शादीशुदा आदमी को ही क्यों काम पर रखते हो? 
बाॅस- क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत भी होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने ड्रिंक की हुई थी।
पति ऑफिस से लौटा तो पत्नी को देखकर बोला- तुम यह क्या कर रही हो, पागल हो गई हो क्या? 
पत्नी- नशा हर गम भुला देता है, भाईसाहब... 

हिंदी जोक्स: पत्नी से पति- मेरे सीने में दर्द हो रहा है एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर (मरीज से)- अब तुम बिल्कुल ठीक हो गये हो फिर भी इतना क्यों डर रहे हो? 
मरीज (डॉक्टर से)- जिस गाड़ी से मेरा एक्सीडेंट हुआ था, उस पर लिखा था फिर मिलेंगे!

जोक्स: भाभी- शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे अब क्यों नहीं? देवर ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? 
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो इससे क्या? 
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें