फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: अगर आपकी पत्नी भी नहीं मानती है कहना तो... पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 04 Aug 2021 10:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पति (अपनी डायबिटीज पीड़ित बीवी से) -
सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे, मानना पड़ेगा...!
.
बीवी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है, लेकिन किस बात पर...?
.
पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है पर मजाल है
कभी जुबान पर आने दी हो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता के सिर पर इंटरनेट का भूत इस कदर सवार है कि...
.
.
मेडिकल स्टोर वाले से 500mg की गोली ना मांगकर, 500MB की गोली मांग रहा था...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है...?
.
बंता - अरे जाता तो हूं, लेकिन
टीचर मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं...!
.
संता - क्यों भाई...?
कौन से स्कूल जाता है...?
.
बंता - गर्ल्स स्कूल...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पता है, कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती हैं...?
.
गप्पू - नहीं पता, बताओ क्यों...?
.

पप्पू - ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक युवक ने सिगरेट का पैकेट खरीदा...
उसपर चेतावनी लिखी थी - धूम्रपान से दस्त हो सकते हैं...!
.
.
युवक वापस दुकान पर गया और बोला -
ये कौन सा पैकेट दे दिया भाई, वो कैंसर वाला ही दे...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अगर आपकी पत्नी आपका कहना नहीं मानती है तो...
.
.
इतना ध्यान से मत पढ़ो...!
.
किसी की नहीं मानती,
इसका कोई इलाज नहीं है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें