जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------
पत्नी - एक गेम खेलते हैं...!
.
पति - कौन सा गेम...?
.
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं, तो तुम बाईं
दीवार को हाथ लगाना और फल का नाम लूं,
तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना...!
.
पति - अगर मैं जीत गया तो...?
.
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
.
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
.
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
.
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?