फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: फिल्म शूटिंग के दौरान जब हीरो ने डायरेक्टर से पूछ दिया खतरनाक सवाल...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 11 May 2021 12:35 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू - आपका कुत्ता क्या खाता है...?
.
.
गप्पू - जी ये लोगों को 'काट' खाता है...!
.
फिर पप्पू तुरंत वहां से रफूचक्कर हो गया...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती हैं, 
मेरी वाली तो रोज मानती है...!
.
गप्पू - अच्छा, क्या बोलती है...?
.
पप्पू - कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का परम ज्ञान
.
पढ़ाई के बाद अगर आपकी नौकरी नहीं लगती है, तो
.
.
आपकी डिग्री केवल रिश्ते की बात चलते समय बताने के काम आएगी...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटा - पापा बुलेट दिलवा दो।
.
पापा - पड़ोस की लड़की को देख नालायक, बस से जाती है...!
.
.
बेटा - हां पापा, यही तो नहीं देखा जाता...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक दर्जी बस में चढ़ा...
उसके पास फोन आया और उसने उठाते ही बोला
.
तू हाथ काट कर रख...!
.
गला मैं आकर काटूंगा...!
.
इतना सुनते ही पूरी बस खाली हो गई...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी...!
.
फिल्म डायरेक्टर हीरो को सीन समझाते हुए कहने लगे -
तुम्हे अपने नौकर को आवाज लगाते हुए ये सीढ़िया उतरकर नीचे आना है
और जैसे ही तुम नीचे आओगे सामने शेर खड़ा होगा।
.
बस तुम्हे शेर को कुछ देर घूरकर देखना है, समझ गए...?
.
हीरो - मैं तो समझ गया, लेकिन आपने शेर को सीन समझा दिया क्या...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें