फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: शर्मा जी और गुप्ता जी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 26 Jun 2021 03:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

पतले लोगों की आधी जिंदगी तो...
.
ये सुनने में ही निकल जाती है कि
.
.
कुछ खाया-पिया करो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था। 
.
डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर 
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है। 
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है। 
.
पति बोल उठा - सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
.
तभी एक चमत्कार दिखा...
दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली,
होंठ हिले और आवाज आई - 36 की...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नौकर - मैडम घर में मेहमान आए हैं,
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
.
.
मैडम - अरे डरता क्यों है,
न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है,
डाल दे दो बूंद...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर पप्पू से - बताओ संसार का सबसे पुराना
जीव कौन सा है?
.
पप्पू - जेबरा
.
टीचर - वो कैसे...?
.
पप्पू - वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की वाले - बेटा क्या करता है आपका...?
.
.
.
लड़के वाले - बहुत मेहनती है हमारा लड़का,
सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शर्मा जी - मेरी घड़ी खो गई...
.
गुप्ता जी - चलती थी क्या...?
.
शर्मा जी - हां यार, चलती थी...!
.
गुप्ता जी - टेंशन मत ले जरूर
चलते-चलते कहीं निकल गई होगी...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें