फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 28 Apr 2021 07:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पिताजी - क्यों रो रहे हो बेटा...?
.
पप्पू - टीचर ने मारा...!
.
पिताजी - तुमने ही कुछ गलती की होगी...!
.
पप्पू - नहीं पापा, मैं तो बस आराम से सो रहा था...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक व्यक्ति मंदिर गया।
.
मंदिर के बाहर बैठा भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा,
भगवान तेरी जोड़ी सलामत रखे।
.
व्यक्ति - पर मेरी तो अभी शादी नहीं हुई है।
.
भिखारी - बेटा मैं तेरे जूतों की जोड़ी की बात कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
उसके बिछड़ जाने के बाद तो मरने
ही वाले थे हम...
.
कि अचानक याद आया...
.
कि उसकी सहेली ने भी तो नंबर दिया था...
.
तब जाकर जान में जान आई।

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिताजी डांटते हुए अपने बेटे से बोले -
राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था
और तुम पूरी डाली तोड़ लाए, जल्दी बोलो क्यों...?
.
.
राजू - पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है,
इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी मंदिर गई और मन्नत का धागा बांधने के लिए हाथ उठाए,
फिर कुछ सोचकर मन्नत का धागा बांधे बिना ही हाथ नीचे कर लिए।
.
पति - ये क्या, मन्नत नही मांगी...?
.
पति - मांगने ही वाली थी कि हे ईश्वर
आपकी तमाम मुश्किलें दूर कर दें...
फिर सोचा कहीं मैं ही न निपट जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
ट्रेन में यात्री ने पूछा - ये ट्रेन धीरे क्यों चल रही है...?
.
टीटी - भारी वर्षा के कारण...!
.
यात्री - तो फिर वर्षा को ट्रेन से उतार दो ना...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें