फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति ने अपने जन्मदिन पर पत्नी से मांगी ऐसी गिफ्ट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 15 Jun 2021 10:59 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
 
-----------------------------------------

भिखारी (पिंकी से) - मैडम एक रुपये दे दो...
.
पिंकी - शर्म नहीं आती, इतने स्मार्ट, खूबसूरत,
हैंडसम जवान लड़के होकर भीख मांगते हो...?
.
भिखारी (खुश होकर) - ठीक है तो फिर एक झप्पी ही दे दो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - जब मैं शादी करके यहां आई थी तो घर में बहुत मच्छर थे,
अब तो बिल्कुल भी मच्छर नहीं हैं...
.
ऐसा क्यों...?
.
पति - हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर
मेरा घर छोड़ दिया,अब तो परमानेंट खून पीने वाली 
आ गई है, हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था...
.
किसी महापुरुष ने कहा था कि
आप जिस विषय में ज्यादा सोचते हो,
वैसे ही बन जाते हो...!
.
.
अब मुझे ये डर है कि...
किसी दिन मैं अंबानी न बन जाऊं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी...
.
पप्पू ने पूछा - तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे...?
.
लड़की ने जवाब दिया - पढ़ती तो मैं थी, तू तो मुर्गा बनता था...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली -
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति के बर्थडे पर) - क्या गिफ्ट दूं...? 
.
पति - गिफ्ट रहने दे... बस इज्जत किया कर और
तमीज से बात कर लिया कर...!
.
पत्नी (पांच मिनट सोचकर) - नहीं मैं तो गिफ्ट ही दूंगी...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें