फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू और गप्पू की धमाकेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 09 Feb 2021 10:11 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

इश्क में ये अंजाम पाया है,
हाथ-पैर टूटे और मुंह से खून आया है!
.
अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने फरमाया है...
.
बहारों फूल बरसाओ, किसी का महबूब एंबुलेंस में आया है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
असली खगोलशास्त्री तो परिवार में ही होते हैं...
.
एक मां- जो बचपन में चांद दिखाती थी।
.
दूसरे पापा- जो एक ही थप्पड़ में सारा ब्रह्मांड दिखा देते थे।
.
और...
.
तीसरी पत्नी- जो दिन में तारे दिखाती है।
.
ये नासा वासा तो सब भ्रम है!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
.
पहली - पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
.
दूसरी - हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू - सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
.
गप्पू - क्यों...?
.
पप्पू - ताकि कोई ये न कह सके कि
मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू की पत्नी (मौसम देखकर) - आज तो आंधी आएगी...
.
पप्पू - 10 साल के तूफान झेल रहा हूं,
आंधी क्या बिगाड़ लेगी मेरा...?
.
फिर हुई बेचारे पप्पू की जोरदार कुटाई...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें